क्या आप परेशान है की आपको 2 Rakat Nafil Namaz Padhne ka Tarika सिखने को नहीं मिल रहा है तो यहाँ पर आपकी परेशानी ख़त्म हो गयी.
क्युकी आज की इस पोस्ट में आपको बताया जायेगा की 2 रकात नफिल नमाज़ कैसे पढ़ा जाता है और इसका कुरान व हदीस की रौशनी में क्या तरीका बताया गया है.
नफिल नमाज़ बहुत तरीके के होती है क्युकी 5 वक़्त में फ़र्ज़ और सुन्नत के अलावा 10 रकात नफिल नमाज़ पढ़ा जाता है.
और आपके जानकारी के लिए बता दे की नफिल सिर्फ 5 वक्तो की नमाज़ में ही नहीं पढ़ा जाता बल्कि ख़ुशी के मौके पर, चाँद देखने की मौके पर और बहुत ऐसी जगह है जहाँ पर पढ़ा जाता है.
आपको ये भी जानना जरुरी है की नफिल नमाज़ पढ़ना फ़र्ज़ नहीं है यानि अगर कोई इन्सान इस नमाज़ को जानबूझ कर छोड़ देता है तो कोई भी गुनाह नहीं होता है.
लेकिन अगर कोई इन्सान नफिल नमाज़ को पढ़ना है तो आपको मालूम होना चाहिए की नमाज़ नमाज़ की फ़ज़ीलत कुरान और हदीस में बताया गया है और आप मिलाद उन नबी के महफ़िल में भी सुनते होंगे.
इसी लिए इस पोस्ट में सिर्फ आपको 2 Rakat Nafil Namaz का तरीका बताया जायेगा इसी तरीका को सभी नफिल के की जगह पढ़ा जाता है बस थोडा बहुत फर्क होता है जो आपको इसी वेबसाइट पर पढ़ने को मिलेगा.
Nafil Namaz Padhne ka Tarika
आपने ऊपर नफिल नमाज़ के बारे में बहुत कुछ जान चुके है अब जानते है की 2 रकात नफिल नमाज़ कैसे पढ़ते है.
सबसे पहले आपको जानना जरुरी है की नफिल नमाज़ में कितनी रकात होती है.
Nafil Namaz Kitni Rakat Hoti hai
5 वक्तो में नफिल नमाज़ 8 रकात पढ़ा जाता है और जुम्मा की नमाज़ में 2 रकात पढ़ी जाती है आपको निचे टेबल में अच्छी तरह से दिख रहा होगा.
Fajar | – |
Johar | 2 Rakat |
Asr | – |
Maghrib | 2 Rakat |
Isha | 2+2 Rakat |
Jumma | 2 Rakat |
Nafil Namaz ki Niyat ka Tarika
नफिल नमाज़ की नियत करने का तरीका वही होता है जो बाकि 5 वक्तो की नमाजो में होता है.
पांच टाइम के नमाज़ में जो नफिल नमाज़ पढ़ी जाती है उसका तरीका एक होता है यानि 10 रकात की नफिल नमाज़ की नियत करने का तरीका एक ही होगा.

इस इमेज में बहुत ही अच्छी तरह से नमाज़ के टाइम के अनुसार नफिल नमाज़ की नियत बताया गया है. अगर आपको अलग अलग नफिल नमाज़ की नियत को याद नहीं करना है तो निचे दिया गया नियत कर ले.
नियत की मैंने 2 रकात नमाज़ नफिल की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्ल्हू अकबर
ये नियत आप किसी भी नफिल नमाज़ में पढ़ सकते है.
2 Rakat Nafil Namaz Padhne ka Tarika
अगर आपको 2 रकात सुन्नत की नमाज़ या 2 रकात फ़र्ज़ की नमाज़ पढ़ने का तरीका मालूम है तो आपको 2 रकात नफिल की नमाज़ पढ़ने का तरीका भी आसानी से समझ में आ जायेगा.
अगर आप नफिल नमाज़ पढ़ रहे है तो आप वजू तो कर ही लिए होंगे क्युकी आपको मालूम होना चाहिए की कोई नमाज़ पढ़ने के लिए वजू में रहना जरुरी है.
मै समझ कर चल रहा हूँ की आप अच्छी तरह से वजू कर लिए होंगे. अब सबसे पहले क़िबला रुख खड़े हो और नियत करे जो ऊपर बताया गया है.
नफिल नमाज़ पढ़ने का तरीका एक होता है तो तनहा यानि बिना इमाम के पीछे पढ़ना होता है.
नियत करने के बाद दोनों हाथों को कान के लॉ तक उठाकर हाथ बांध ले.
पहली रकात
- नियत करे
- सना पढ़े (सुबहानका अल्लाहुम्मा व बिहम्दीका व तबारका इस्मुका व त’आला जद्दुका वाला इलाहा गैरुका)
- आउज़ बिल्लाहे मिन्नस सैतानिर्रजिम पढ़े
- बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम पढ़े
- सुरह फातिहा (अलहम्दो लिल्लाहे) पढ़े
- आमीन कहे
- कुरान शरीफ की कोई भी छोटा या बड़ा सुरत मिलाए यानि पढ़े
- रुकू में कम से कम 3 या 5 मर्तबा सुबहाना रब्बियल अज़ीम पढ़े
- समिल्लाहु लिमन हमीदा कहते हुए खड़े हो जाये फिर खड़े रहते हुए ही रब्बना लकल हम्द कहे
- अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे में जाए
- पहले सजदे में 3 या 5 मर्तबा दुसरे सजदे में 3 या 5 मर्तबा सुब्हान रब्बि यल आला पढ़े
- अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरे रकात के लिए खड़े हो जाए
दूसरी रकात
- पहली रकात की 4 से 11 तक step को पढ़े
- सजदे के बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए अपने पंजो पर बैठ जाए
- अत्तहिय्यत या तशहुद पढ़े
- दरुदे इब्राहीम पढ़े
- दुआ ए मशुरा पढ़े
- अस्सलामो अलैकुम वरहमतुल्लाह पहले दाएं जानिब मुंह फेरे फिर अस्सलामो अलैकुम वरहमतुल्लाह बाएं जानिब मुंह फेरें।
इस तरह से आपकी दो रकात नफिल नमाज़ मुकम्मल हो गयी इसके बाद 33 मर्तबा सुबानाल्लाह, 33 मर्तबा अल्हम्दोलिल्लाह और 34 मर्तबा अल्लाह हुअक्बर पढ़कर अल्लाह सुभान ता’अला की बारगाह में दुआ के लिए हाथ उठाए.
2 Rakat Nafil Namaz Related Question (FAQs)
नफिल नमाज में कौन सी सूरत पढ़ी जाती है?
सबसे पहले आपको जानना चाहिए की कोई भी नमाज़ हो चाहे नफिल हो या फ़र्ज़ सभी में सुरह फातिहा पढ़ा जाता है. सुरह फातिहा के बाद आपको आसानी के लिए कोई भी सूरत याद हो आप उसे पढ़ सकते है.
नफील की नियत कैसे बांधे?
नफिल नमाज़ की नियत “नियत की मैंने 2 रकात नमाज़ नफिल की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्ल्हू अकबर” ये नियत आप किसी भी नफिल नमाज़ पढ़ते वक़्त कर सकते है.
क्या हम एक यूनिट में 4 रकात नफ्ल की नमाज अदा कर सकते हैं?
हम एक यूनिट में 4 रकात नफ्ल की नमाज नहीं पढ़ सकते है क्युकी नफिल की नमाज़ हमेशा 2 रकात ही पढ़ी जाती है यानि 3 या 4 रकात नहीं होती.
नफिल नमाज़ में क्या पढ़ते हैं?
नफिल नमाज़ कोई स्पेशल नमाज़ नहीं है बल्कि जैसे फ़र्ज़ व सुन्नत है वैसे ही नफिल है इसी लिए इसका कोई अलग तरीका नहीं है.
क्या नफिल नमाज 4 रकात हो सकती है
नफिल नमाज़ सिर्फ 2 रकात पढनी होती है यानि नफिल नमाज़ 3 रकात या 4 रकात नहीं होती है. बल्कि हमेशा 2 रकात पढनी पड़ती है। नफिल नमाज़ फ़र्ज़ और सुन्नत की तरह नहीं है क्युकी फ़र्ज़ और सुन्नत 2 रकात, 3 रकात और 4 रकात होती है लेकिन नफिल सिर्फ 2 रकात पढ़ी जाती है।
आज आपने क्या सिखा
मुझे बताते हुए ख़ुशी हो रहा है की आपको Nafil Namaz Padhne ka Tarika आ गया लेकिन आप इस पोस्ट को शुरू से आखिर तक पढ़े होंगे.
मेरी कोशिश हमेशा ऐसी ही रहेगी की आपको इस्लामी तरीके से नमाज़ पढ़ना का तरीका सिखाया जाए.
खुदा हाफिज!!